Showing posts with label राजनीति. Show all posts
Showing posts with label राजनीति. Show all posts

Sunday, 4 October 2015

कांटा

सर दर्द हुआ...
दवा?
पांव में कांटा चुभा दिया गया।

अब सरदर्द पुरानी चीज थी
और नया जख्म पांव पर

बार-बार हर-बार
इस नए जख्म  की ही चर्चा थी।
पर अब बिना इलाज के
गिरने का खतरा पैदा हो गया

फिर अनुभव, इसके क्या कहने
शब्द ही नहीं हैं इसके लिए;
अनुभव ही था कि
किसी दूसरी जगह
कांटा चुभो दिया गया

अब
सरदर्द तो दूर की कौड़ी थी,
जब पांव का जख्म ही पुराना हो गया था;
'किसी जख्म को भुलाने का इलाज एक नया जख्म है'
का शब्दस: पालन किया गया
और अब जख्म नईं जगह था

प्रक्रिया सतत रही
कहा भी गया कि
हर जख्म भर दिए गए हैं
या भरे जा रहे हैं
पर सरदर्द तो अब भी बना हुआ है